खबर लहरिया सीतामढ़ी डीलर कर रहे मनमानी

डीलर कर रहे मनमानी

राशन ले रहे लाभार्थी

राशन ले रहे लाभार्थी

जिला सीतामढ़ी, प्रखण्ड सोनबरसा अउर बथनाहा में जन वितरण प्रणाली में डीलर काफी गरबरी करते हैं। समय से लोगों को राशन नहीं वितरण करते हैं। इससे जनता काफी आक्रोशित हैं। 26 जनवरी 2015 से प्रखण्ड बथनाहा के रूपौली रूपहरा पंचायत में तीन महिना के बदले दो महिना का राशन दे रहे थे। लेकिन कार्ड पर तीन महिना का चढ़ा रहे थे। इससे जनता हंगामा किए।
रूपौली रूपहरा पंचायत के सखिया देवी, फगुनी राम लगभग पचासो लोग का कहना है कि अभी नवम्बर दिसम्बर और जनवरी का राशन बाकी था लेकिन एक महिना का राशन ज्यादा चढ़ा के सब को दो महिना का राशन दे रहे थे। इसी पर हंगामा किये।
सोनबरसा के इंदरवा पंचायत के डिलर दिसम्बर और जनवरी माह का राशन और किरासन घौटाला किए। उस पर इंदरवा पंचायत के मुखिया कारो देवी के पति अयोधी पासवान, बी.डी.ओ., जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को इस गरबड़ी को लेकर छौ डीलर पर कारवाई करने के लिए आवेदन दिए। मुखिया का कहना है कि छौ डीलर चार रूपये चावल एवं तीन रूपये गेहूं देते हैं इसके बाद भी मनमानी करते हैं। इस पर कानूनी कारवाई करनी चाहिए।
रूपौली रूपहरा के डिलर लखिन्दर सिंह का कहना है कि ये राजनिति साजीश है लेकिन अब ऐसी गलती मैं लोगो के साथ नहीं करूंगा।
इंदरवा के डिलर भोला पासवान का कहना है कि ये गलत बात है मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है।
सोनबरसा प्रखण्ड के मुखिया बी.डी.ओ. रितेश कुमार का कहना है कि आवेदन आया है। जिला में भी आवेदन गया था सब मिलके जांच कर रहे हैं जांच के बाद पता चलेगा कि सचाई क्या है। अगर डिलर मनमानी करते हैं तो उनपर कानूनी कारवाई किया जाएगा।
बथनाहा ए.मो. का कहना है कि जो गलती किये उसका सजा मिल गया। उसने एक माह का राशन खुद के पैसा से खरीद कर बाट रहा है। अगर अब ऐसी गलती दुबारा किया तो उसका लाईसेंस रद्द कर दिया जाएगा।