खबर लहरिया राजनीति झूठी इज़्ज़त के नाम पर दो मौतें

झूठी इज़्ज़त के नाम पर दो मौतें

सोनीपत, हरियाणा। हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले में एक लड़के और एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है।
यह मामला 6 अप्रैल का है। पहली नज़र में यह मामला झूठी इज़्ज़त के नाम पर होने वाली हत्या का लग रहा है। जिले के मुख्य चैराहे पर स्थित एक पार्क में जब लोग टहलने निकले तो यह बक्शे मिले। लोगों ने जब इसे खोला तो पता चला कि इसमें दो शव रखे थे। दोनों ही शवों के शरीर पर कपड़े नहीं थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों म लड़की और लड़के की फोटो भेज दिया है। जिससे इनके घरवालों की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि पहली नज़र में यह मामला झूठी इज्जत के नाम पर होने वाली हत्या का ही लग रहा है।
लड़की के हाथ में लाल और सफेद रंग की चूडि़यां हैं जो अक्सर नई शादी शुदा लड़कियां पहनती हैं। हालांकि जब तक हमारे पास सबूत नहीं हैं हम पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन इतना पक्का है कि इनकी हत्या यहां नहीं बल्कि कहीं और हुई है। पुलिस को धोखा देने के लिए बक्सा यहां रखा गया है। भारत में उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य में सबसे ज़्यादा झूठी इज़्ज़त के नाम पर हत्याएं हो रही हैं। प्रेम विवाह, दूसरी जाति या फिर गोत्र में विवाह इसका कारण हैं।