खबर लहरिया मनोरंजन झारखंड में विधायकों ने आदिवासियों के बीच कराई ‘चुम्बन प्रतियोगिता’

झारखंड में विधायकों ने आदिवासियों के बीच कराई ‘चुम्बन प्रतियोगिता’

साभार: एएनआई

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 400 किलोमीटर दूर संथाल परगना के झुमरिया गांव में परंपरागत ग्रामीण मेले के दौरान आदिवासी दंपतियों के लिए चुंबन प्रतियोगिता आयोजित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो विधायकों ने विवाद पैदा कर दिया है।
राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि दोनों विधायकों को निलंबित किया जाए, क्योंकि उन्होंने स्थानीय संस्कृति का अपमान किया है।
जबकि  प्रतियोगिता के आयोजक विधायक साइमन मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज में तलाक की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए चुंबन प्रतियोगिता आयोजित की गई। साइमन संथाल परगना के लिट्टीपारा से विधायक हैं।
मेले के दौरान कराई गई चुंबन प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आदिवासी दंपतियों को चुंबन लेते देखा जा रहा है जबकि वहां मौजूद भीड़ तालियां बजा रही है।
बीजेपी की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने इस मुद्दे पर साइमन और स्टीफन को विधानसभा से निलंबित करने की मांग की।