खबर लहरिया मनोरंजन जॉली एल एल बी 2

जॉली एल एल बी 2

साभार: विकिपीडिया

निर्देशक:- सुभाष कपूर
कलाकार:- अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अनु कपूर
संगीत:- जुबिन नौटियाल, नीति मोहन

जॉली एल एल बी 2 साल पहले आई फिल्म जॉली एल एल बी 2013 का दूसरा भाग है। पहले वाली फिल्म में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे, जबकि इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है।
फिल्म में अक्षय कुमार जगदीश मिश्रा नामक वकील की भूमिका में हैं, जो काफी बेवकूफ है। लेकिन एक जटिल केस को लेकर एक मशहूर वकील के सामने आ जाता है। फिल्म में हंसी-मजाक के साथ अदालत के दांव पेंच है। कुल मिलाकर फिल्म पहली वाली जॉली एल एल बी जैसी ही है।
फिल्म का संगीत अच्छा हैं। फिल्म के गीत ‘जॉली गुड फेलो’, ‘गो पागल’, ‘बावरा मन’ दर्शकों को लुभा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को जूतों बनाने वाली एक कम्पनी और वकीलों की तरफ से उनकी छवि धूमिल करने के लिए नोटिस भेजा गया था। लेकिन फिल्म इन सब परेशानियों को पार करके 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

रिपोर्ट- खबर लहरिया ब्यूरो