खबर लहरिया राजनीति जेब में घोटाला, जेल में चौटाला

जेब में घोटाला, जेल में चौटाला

नई दिल्ली। 18 जनवरी 2013 को हरियाणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश  चौटाला को गैर कानूनी ढंग से लगभग तीन हज़ार शिक्षकों की भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस समय वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में हैं।

(फोटो साभार: प्रियश)

(फोटो साभार: प्रियश, विकिपीडिया)

ओम प्रकाश चौटाला और उनका बेटा अजय चौटाला, जो सांसद है, दोनों के खिलाफ सी.बी.आई. ने 2005 में आय से अधिक सम्पत्ति रखने का केस दर्ज किया था। अब हरियाणा के अट्ठारह जिलों में घूस लेकर शिक्षकों को भर्ती करने के मामले में उन्हें जेल हुई है।

जिले के एक पूर्व प्राथमिक शिक्षा निदेाक संजीव की शिकायत के आधार पर बाप-बेटे जेल में हैं। संजीव का कहना है कि ओम प्रकाश चौटाला भर्ती लिस्ट बदलने के लिए उन पर दबाव बनाते थे। एैसा न करने पर चौटाला ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।