खबर लहरिया जवानी दीवानी जूलिया फ्लोरस हो सकती हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला!

जूलिया फ्लोरस हो सकती हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला!

जूलिया फ्लोरस कोल्क अभी भी अपने स्वदेशी गाने गुनगुनाती हैं। उनकी उम्र लगभग 118 वर्ष है।

अपने लंबे जीवन में, उन्होंने दो विश्व युद्ध, क्रांतियां और 3,000 लोगों से गांव को पांच दशकों में 175,000 की आबादी का होते हुए देखा है। उनका जन्म 26 अक्टूबर, 1900 को बोलिवियाई पहाड़ों में एक खनन शिविर में हुआ था।

117 और 10 महीनों में, वह एंडियन राष्ट्र की सबसे पुरानी महिला और शायद दुनिया का सबसे पुरानी जीवित व्यक्ति हो सकती हैं। इस बारे में अभी तक कोई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नहीं है क्योंकि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था।

इन दिनों, वह अपने कुत्तों, बिल्लियों और मुर्गे के साथ जीवन का आनंद ले रही हैं। वे बेहद खुश मिज़ाज़ महिला है।

बता दें, पिछले साल की दुनिया की सबसे पुरानी 117 वर्षीय जापानी महिला की में मृत्यु हो गई थी। उनका जन्म 4 अगस्त 1900 में हुआ था। बताया जाता है कि महिला नाबी लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। यह भी कहा जाता है कि उनके 160 से परिवार के लोग हैं, जिनमें बड़े-बड़े पोते भी शामिल हैं। जमैका में सितंबर में 117 साल के वायलैट ब्राउन के निधन के बाद वो दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की महिला बन गईं थीं।