खबर लहरिया मनोरंजन जुनून और नफरत

जुनून और नफरत

Hate storyफिल्म – हेट स्टोरी- 3
कलाकार – शरमन जोशी, डेज़ीशाह, करण सिंह ग्रोवर, ज़रीन खान
निर्देशक- विशाल पांड्या 
हेट स्टोरी की तीसरी फिल्म हेट स्टोरी-3 आ गई है। इससे पहले हेट स्टोरी और हेट स्टोरी-2 फिल्में आ चुकी हंै। पिछली दोनों फिल्में महिलाओं के ऊपर आधरित थीं जो पुरूष प्रधान दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। लेकिन हेट स्टोरी-3 इससे बिल्कुल हटके है। आइए जानतें हैं, क्या है इस फिल्म की कहानी।
फिल्म शुरू होती है एक कामयाब बिज़नेस मैन शरमन जोशी और उसकी पत्नी ज़रीन खान से। इन दोनों की जि़न्दगी में सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि तभी शरमन जोशी को बिज़नेस में नुकसान हो जाता है और उसे फिर से कामयाब होने के लिए किसी की मदद की ज़रूरत होती है। वह करन से मदद लेता है। करन बदले में शरमन की बीवी ज़रीन के साथ एक रात बिताना चाहता है। अब शरमन जोशी करन को बरबाद करना चाहता है और लोगों के सामने उसकी असलियत लाना चाहता है लेकिन करन भी कच्चा खिलाड़ी नहीं है इससे पहले कि शरमन कुछ कर पाता वह उसकी सेक्रेटरी को भी अपने जाल में फंसा लेता है। क्या शरमन करन की हकीकत को दुनिया के सामने ला पाएगा? इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।
आइए अब बात करें फिल्म के कलाकारों की। फिल्म के सभी कलाकारों ने ठीक काम किया है। ज़रीन खान कहीं कहीं थोड़ी कच्ची नज़र आई हैं। जहां तक बात है फिल्म देखने की तो फिल्म में बोल्डनेस को छोड़कर ऐसा कुछ नहीं है कि आप फिल्म देखें। हो सके तो आप इस फिल्म के पीछे जेब ढीली ना करें।