खबर लहरिया राजनीति जापान में भूकंप

जापान में भूकंप

टोकयो, जापान। 4 अगस्त 2013 को जापान देश में भूकंप आया। ये भूकंप उसी जगह आया जहां ढाई साल पहले मार्च 2011 में सूनामी आई थी। भूकंप काफी बड़े इलाके में महसूस हुआ और इसका असर बहुत खतरनाक हो सकता था क्योंकि यहां बिजली और न्यूक्लियर (परमाणु) फैक्ट्रियां हैं। लेकिन फैक्ट्रियों में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। भूकंप से सूनामी आने का भी खतरा नहीं है। सुरक्षा के लिए कुछ ट्रेन और सड़कें बंद की गई हैं।