खबर लहरिया खेल ‘जानिए महिला वर्ल्ड कप टीम की धुरंधर बॉलर के बारे में’

‘जानिए महिला वर्ल्ड कप टीम की धुरंधर बॉलर के बारे में’

साभार: विकीपीडिया

• उत्तराखंड की एकता बिष्ट 8 फरवरी 1986 को अल्मोड़ा में पैदा हुई।
• साल 2014 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई।
• एकता बिष्ट भारत की एक अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधत्व करतीं हैं। एकता बिष्ट एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।
• एकता ने बचपन में अपने साथियों के साथ प्लास्टिक की गेंद से खेलने की शुरुआत की और साधनों की कमी के बावजूद शीर्ष स्तर तक का सफर तय किया।
• साल 2006 तक एकता उत्तराखंड की तरफ से घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेरती रहीं लेकिन जब उत्तराखंड अपनी टीम बनाने में असक्षम दिखा तो उन्होंने उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया। जिस साल भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने आइसीसी वनडे विश्व कप जीता था, उसी साल (2011) एकता ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर इतिहास रचा था।
• एकता एम एस धोनी की फैन हैं और चाहती हैं जैसे धौनी ने देश का नाम रोशन किया, वैसा वो भी करके दिखा सकें।