खबर लहरिया जवानी दीवानी जानिए, प्यार के बारे में क्या सोचते हैं लड़के…

जानिए, प्यार के बारे में क्या सोचते हैं लड़के…

रैंडम पिक

रैंडम पिक

लड़के प्यार को लेकर क्या सोचते हैं, क्या कभी किसी ने उनसे पूछा है? नहीं!! हमने कुछ लड़कों से इस बारे में बातचीत की। तो आइये हम आपको कुछ मजेदार जवाबों के साथ लड़कों की सोच से रूबरू कराते हैं…
-प्यार क्या है?
लड़कों का कहना है कि यह विश्वास का रिश्ता होता है, जबकि कुछ का कहना है कि यह एक अटूट, प्यार ऐसा खूबसूरत और अनुभव है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
-प्यार के इजहार के लिए लड़के या लड़की में से पहला कदम किसे बढ़ाना चाहिये?
अधिकतर लड़के कहते हैं कि “जो पहले पसंद कर ले, उसे ही कह देना चाहिये”। जबकि कुछ यह भी सोचते हैं कि हमेशा की तरह लड़कों को नहीं बल्कि लड़कियों को भी आगे बढ़ कर प्यार का इजहार करना चाहिये।
-अगर लड़की मना कर दे! तो लड़के कैसा महसूस करते हैं?
अक्सर लड़कों का दिल टूट जाता है और दोबारा किसी और से कहने की हिम्मत भी नहीं होती। लेकिन कुछ लड़के वास्तविकता को स्वीकार कर आगे बढ़ने और फिर से प्यार करने के बारे में भी बताते हैं।
-प्यार के इजहार और नकार देने में से कौन सबसे ज्यादा ख़ुशी देता है या दुःख देता है?
इस बारे में लगभग सभी ने एक जैसे जवाब दिए! प्यार पा कर जो ख़ुशी होती है, वैसे ही प्यार खो जाने पर दुःख भी होता है।
-लड़के प्रेम विवाह चाहते हैं या व्यवस्थागत विवाह?
30% ने कहा, प्रेम विवाह और 30% ने कहा व्यवस्थागत विवाह जबकि 40% लड़कों का कहना था कि पहले प्यार और फिर शादी।
-लड़कों को क्या लगता है कि “लड़कियाँ कैसे लड़कों को पसंद करती हैं?”
लड़कों को लगता है कि हर लड़की, एक लड़के में ख्याल रखने वाला, जिम्मेदार, प्यार कहने वाला, समझदार, परिवार को साथ लेकर चलने वाला, दयालु हृदय वाला और बेहद सरल मन वाले गुणों को देखती हैं।

साभार: एजेंट्स ऑफ़ इश्क