खबर लहरिया मनोरंजन जादूगर का जादू, हाथों का कमाल

जादूगर का जादू, हाथों का कमाल

16-10-14 Mano Mahoba - Jadugar 1 (for web)16-10-14 Mano Mahoba - Jadugar 2 (for web)जादूगर का जादू उसके हाथों का कमाल होता है, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। ऐसा ही जादू का खेल चल रहा है, महोबा जिले के कबरई ब्लाक स्थित मनीषा टाकीज में। जादूगर हैं सुरेश कुमार दुबे। दिन में तीन-तीन घण्टे के दो शो दोपहर 12-3 और 6-9 बजे रात तक चलते हैं। जादूगर सुरेश कुमार दुबे ने बताया कि मैं बांदा जिले का रहने वाला हूं। बारह साल की उम्र से ही जादू सीखने लगा था। खेल सीखने के बाद 1998 से मैंने दुनिया के मशहूर जादूगर पीसी सरकार के साथ काम करने लगा 2004 में मैंने अपना काम शुरू किया। जादू से लड़की को नागिन बनाना, बक्से से लड़के को गायब करना और आदमी को आरी से काटने जैसे खेल दिखाये जाते हैं। जादूगर की टीम में पच्चीस लोग हैं। जो अलग-अलग चीजों में भाग लेते हैं।