खबर लहरिया औरतें काम पर जनता ने उठाया हैं तो वही विजयी बनाएगी ऐसा कहना हैं ललितपुर जिले की कृष्णा सिंह का

जनता ने उठाया हैं तो वही विजयी बनाएगी ऐसा कहना हैं ललितपुर जिले की कृष्णा सिंह का

जिला ललितपुर। यहां से नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा देवी मैदान में उतरी है। कृष्णा देवी निर्दलीय पार्टी की उम्मीदवार है। जनता के बीच जाकर वो अपना चुनाव प्रचार कर रही है।
कृष्णा देवी का कहना है कि 2001 में मैं ब्लाक प्रमुख के पद में काम किया है। फिर उसके बाद नगर पंचायत की अध्यक्ष भी बन चुकी हूँ। जनता की सेवा करना ही अपना कर्तव्य समझती हूँ। इसलिए बार-बार मौका मिलता है। सब ईश्वर की कृपा है। जनता के सुझाव से विकास का काम करती हूँ और आगे भी करूंगी। जनता को हमारा काम अच्छा लगता हैं। इसलिए दुबारा मैदान में उतरी हूँ। जनता ने उम्मीदवार बनाया है तो वही जितायेगें।
बाईलाइन-सुषमा

Published on Nov 15, 2017