खबर लहरिया वेब स्पेशल जंगल बचाइए ताकि जीवन बचा रहे…

जंगल बचाइए ताकि जीवन बचा रहे…

7(42)

दान लुन्द्बेर्ग / फ़्लिकर

कल का दिन विश्व जंगल दिवस के रूप में मनाया गया | इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने, असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में बोलते हुए कहा कि “जंगलों को बचाने के लिए सभी को अपने जीवन-काल में कम-से-कम 10-15 पेड़ लगाने चाहिए”|

जंगल पृथ्वी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं | यह न सिर्फ मानसून के चक्र को बनाए रखते है बल्कि मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद भी करते हैं। जंगल प्राकृतिक विविधता को बनाए रखते है |

जंगलों से व्युत्पन्न उत्पादों हमारे दैनिक जीवन में उपयोग किया जाता है। विश्व भर के जंगलों पर वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड द्वारा तैयार की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार, सीधे तौर पर, वन आधारित उद्योगों से 13 लाख लोगों को रोजगार मिलता है | जबकि, अनौपचारिक रूप से दुनिया भर में 41 लाख लोगों को यह बन जीविका प्रदान करते हैं।

लेकिन अनियंत्रित, अनियोजित और अत्यधिक अमानवीय गतिविधियों की वजह से जंगल गायब हो रहे हैं। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड के अनुसार, हम पिछले 50 वर्षों में दुनिया के आधे से ज्यादा जंगल खो चुके हैं।

आइये जानते हैं विश्व के कुछ नायाब जंगलों के बारे में…

अमेज़न के वर्षावन, दक्षिण अमेरिका

अमेज़न

नील पामर / CIAT / फ़्लिकर

अमेज़न, दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है. यह  ब्राजील, पेरू, वेनेजुएला और इक्वाडोर देशों तक फैला हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दशकों में इस जंगल का एक चौथाई से अधिक भाग हम खो देंगे। इन जंगलों को काटने का प्रमुख कारण पशुपालन और कृषि है| अमेज़न जंगल में सबसे बड़ा पेरू जैसे देशों में तेल के स्रोत मिलने के कारण इस जंगल को दूसरा सबसे बड़ा खतरा है|

अटलांटिक वन, दक्षिण अमेरिका

atlantic

फ्रेडरिको परेरा / फ़्लिकर

पैराग्वे, ब्राज़ील और अर्जेंटीना जैसे देशों तक फैला अटलांटिक जंगल, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जंगलों में से एक है| इस जंगल में अमेज़न जंगल से भी ज्यादा विवाधता पायी जाती है| हालांकि ब्राज़ील का 75 प्रतिशत इस क्षेत्र के अंतर्गत आता है| इस जंगल की कटाई का प्रमुख कारण है यहाँ के जानवरों के लिए चारा जंगल से लेना. जिसकी वजह से इस जंगल का 85% हिस्सा गायब हो चुका है शेष वन कुछ इलाकों में रह गया है|

हार्ट ऑफ़ बोर्नेओ, बोर्नेओ द्वीप

heart of borneo

रैन्फोरेस्ट एक्शन नेटवर्क / फ़्लिकर

ये जंगल ब्रूनेई, इंडोनेशिया और मलेसिया के देशों तक फैला हुआ है | दुनिया के 6% जैव विविधता इधर मौजूद है | विश्व वन्यजीव कोष के अनुसार पिछले 30 सालों में आधे से ज्यादा जंगल की कटाई हो चुकी है | सिर्फ 33% तराई वाला स्थान बचा है| कमजोर शासन और स्थिरता की कमी के कारण वनों की कटाई और स्तर में गिरावट आती जा रही है | यहाँ के पेड़ों का प्रयोग छोटे उद्योगों जैसे ताड़ का तेल, लुगती, रबर, ईधन और खनिज उद्योगों के लिए किया जाता है | यही नहीं, अवैध व्यापार को बढाने के लिए भी जंगल की कटाई की जा रही है |

सेर्रादो, दक्षिण अमरीका

cerrado

मौरिसियो मेर्कादंते / फ़्लिकर

दुनिया के सबसे अधिक जैविक रूप से समृद्ध घास के मैदानी जंगलों में सेर्रादो, जो ब्राज़ील की उच्च पठारी क्षेत्र है | इस जंगल में पाए जाने वाली 45% पौधों की प्रजातियाँ इसे प्राकृतिक रूप से अनोखा बनाती है | पक्षियों की 935 प्रजातियों और लगभग 300 स्तनधारियों इस क्षेत्र में पाए जाते हैं | पर सेर्रादो के सिर्फ 2% क्षेत्र को राष्ट्रीय पार्क और सरकार द्वारा संरक्षित किया गया है | जंगल नष्ट होने का मुख्या कारण है प्रमुख कारण है बड़े पैमाने पर बड़े पैमाने पर कृषि क्षेत्र सोयाबीन के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक बना दिया है जो पानी और मिटटी की गुणवती को खराब कर दिया है |

कांगो बेसिन, अफ्रीका

congo

लैथ वर्क / फ़्लिकर

अफ्रीका में सबसे अधिक जैविक विविधता से पूर्ण कांगो बेसिन जंगल दुनिया के सर्वश्रेष्ट उष्णकटिबंधीय जंगलों का 20% है | यह जंगल घास के मैदानों, दलदलों और नदियों से भरा हुआ है | ये जंगल कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और अन्य देशों में फैला हुआ है | इस जंगल के नष्ट होने का मुख्या कारण इसे व्यापारिक रूप से इस्तेमाल करना है | राजनीतिक अस्थिरता और गृहयुद्ध के कारण दुसरे देशों से आये शरणार्थी इस जंगल पर निर्भर है जिसके कारण वन्यजीवों के अवैध व्यापार और अवैध शिकार भी काफी हद तक बढ़ गई है |

सुमात्रा, इंडोनेशिया

7(42)

दान लुन्द्बेर्ग / फ़्लिकर

यह जंगल अपने अनोखे जीव जंतुओं के कारण ख़ासा जाना जाता है | यह जंगल दुनिया में एक ही जगह है जहां बाघ, गैंडा, आरेंगूटान और हाथी जैसे जानवर सब एक साथ देखे जा सकते है | लेकिन सुमात्रा इंडोनेशिया ताड़ के तेल के उत्पादन का मुख्य स्रोत बंटा जा रहा है | लगातार होती कटाई और सरकार के इस तरफ ध्यान न देने के कारण यह जंगल खतरे में है |

लेख साभार: डाउन तो अर्थ