खबर लहरिया क्राइम छेड़छाड़ और कथित बलात्कार की वजह से परेशान लड़की ने अपनी पढ़ाई छोड़ी

छेड़छाड़ और कथित बलात्कार की वजह से परेशान लड़की ने अपनी पढ़ाई छोड़ी

कथित रूप से यौन उत्पीड़न का शिकार हुई एक 19 वर्षीय लड़की लगातार परेशान किये जाने की वजह से लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की लेकिन उसकी आगे की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी क्योंकि लड़की को परेशान करने वाला मुख्य अभियुक्त शाहजब उसे बार बार परेशान कर रहा था जिसके बाद उसने अपनी पढ़ाई छोड़ना सही समझा।

हालिया घटना में, शाहजब ने कथित रूप से पीड़ित लड़की की को परेशान किया जब वो अपनी छोटी बहन के साथ बाहर निकली थी  इसके बाद पीड़ित लड़की बेहद डर गयी और तब उसकी माँ ने अभियुक्त को चेतावनी दी कि वो उसकी बेटी के साथ ऐसा करें

लेकिन इसके बाद भी अभियुक्त बाज़ नहीं आया और  शाहजब ने उसे फिर सड़क पर परेशान करते हुए जबरन यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की जिसके बाद उसकी शिकायत पुलिस में की गयी

पुलिस ने इस बारे में कहा कि वो जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा पुलिस का भी मानना है कि वो लड़की को लम्बे समय में परेशान करता रहा है जिसकी वजह से लड़की की पढ़ाई भी छुट गयी है