खबर लहरिया ताजा खबरें छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

बरेली। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वालों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। 12 फरवरी को बरेली के सिरसा गांव में अपने घर के बाहर खड़ी लड़की ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई।
लड़की की उम्र चैदह साल की थी। लड़की के परिवार वालों ने बताया कि लड़की रात के समय अपने घर से बाहर खड़ी थी। तभी दो लड़के रविंदर और ओमवीर आए। इनके साथ और भी लड़के थे। हालांकि यह लोग चुप खड़े थे। दोनों लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। लड़के पछडेर गांव के थे। जब लड़की ने दोनों लड़कों की हरकतों का विरोध किया तो उनमें से एक लड़के ने पिस्तौल से उसकी हत्या कर दी। मौके पर मौजूद गांव वालों ने दोनों लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया।