खबर लहरिया जवानी दीवानी छत्तीसगढ़ का एक लड़का जो बदल रहा है समाज की तस्वीर

छत्तीसगढ़ का एक लड़का जो बदल रहा है समाज की तस्वीर

unnamed-wहमारे समाज में साधारणतया यह माना जाता है कि घर का काम सिर्फ लड़कियों के ही जिम्मे है। लेकिन छत्तीसगढ़ के रहने वाले, 16 साल के रोहित इस सोच को बदल रहे हैं। वह अपनी माँ और बहन के साथ मिल कर घर का काम करते हैं। हालाँकि पहले लोग उसका मजाक बनाते थे लेकिन अब वह सभी को उचित जवाब दे देते हैं जिसके बाद लोगों की बोलती बंद हो गयी है। वह खाना बनाते हैं, कपड़े धोते हैं और इसके साथ ही अपने दोनों छोटे भाई-बहन की पढ़ाई में मदद भी करते हैं।
रोहित का मानना है कि लड़का-लड़की एक समान है। जब घर में सभी एक बराबर हो और हर चीज़ बराबर ही बांटी जाएँ तो काम क्यों नहीं! “मुझे घर के कामों में अपनी माँ और बहन का साथ देना अच्छा लगता है।”, ऐसा वो कहतें हैं।

फोटो और लेख साभार: यूथ की आवाज़