खबर लहरिया राजनीति चुनावी चहल पहल अब भी जारी

चुनावी चहल पहल अब भी जारी

22-05-14 Desh Videsh - Modi22-05-14 Desh Videsh - anandiben Patelनरेंद्र मोदी ने कहा गुजरात को अलविदा

गांधीनगर, गुजरात। प्रधानमंत्री बनने को तैयार, नरेंद्र मोदी ने 21 मई को गुजरात के विधायक और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही गुजरात में सालों से भाजपा नेता आनंदीबेन पटेल राज्य की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं।
26 मई को नई दिल्ली में मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में पड़ोसी देश के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है जिनमें से एक हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ। 21 मई को गुजरात विधानसभा में नरेंद्र मोदी ने आखिरी भाषण दिया।

 

तीन नए मुख्यमंत्री

जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी

पटना, बिहार। 17 मई को नितीश कुमार के अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद खुद उन्होंने वरिष्ठ जदयू पार्टी के नेता जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री चुना। मांझी इसके पहले नितीश सरकार में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री थे।
भुवनेश्वर, ओडिशा। यहां विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बी.जे.डी.) को बहुमत मिला। कुल एक सौ सैंतालिस सीटों में से एक सौ सत्रह बी.जे.डी. की हुईं।
गंगटोक, सिक्किम। उत्तर पूर्वी भारत के सिक्क्मि राज्य के विधानसभा चुनाव में पवन कुमार चामलिंग लगातार पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। 1994 से चुनाव जीतती आ रही उनकी पार्टी – एस.डी.एफ. को पहली बार बत्तीस में से केवल बाइस सीट मिलीं। इसके पहले अकसर पार्टी को तीस सीटें मिल ही जाती थीं।