खबर लहरिया फैजाबाद चलो नाव की करें सैर

चलो नाव की करें सैर

जि़ला फैज़ाबाद, गुप्तारघाट। यहां पर देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं और सरयू नदी में नाव की सवारी करते हैं। ये नाव पेट्रोल द्वारा चलाई जाती है। जो फैज़ाबाद से अयोध्या तक सवारी ले जाती है।

नाव चलाने वाले लाले निसाद ने बताया कि हम यहीं गुप्तारघाट के रहने वाले हैं। दस साल से यहां पर नाव चलाते हैं। सुबह से शाम तक यहां पर लोग आते रहते हैं। लेकिन रविवार और गुरूवार को ज़्यादा भीड़ होती है। क्योंकि उस दिन छुट्टी होती है। इस समय गर्मी के मौसम में बच्चे सुबह ज़्यादा आते हैं। जो लोग घूमने के लिए आते हैं वो ज़्यादातर बुकिंग करके घूमते है। अगर दो लोग हैं तो डेढ़ सौ रुपए लेते हैं। बुकिंग में गुप्तारघाट से अयोध्या तक जाने में ढ़ेड़ हज़ार रुपये लगते हैं। क्योंकि पेट्रोल से नाव चलती है।

सावन के महीने में जो सावन का मेला लगता है। उसमें ज़्यादा लोग नाव से घूमने के लिए आते हैं। और सारा दिन लोग अयोध्या से फैज़ाबाद घूमते हैं।