खबर लहरिया मनोरंजन चखें-चखाएं – गुजराती स्वाद

चखें-चखाएं – गुजराती स्वाद

12-02-15 Mano - Food - Khakhraगुजरात राज्य को ढोकला, खाण्डवी और खाखरे जैसी चटपटे सूखे नाश्ते के लिए जाना जाता है। अब अपने घर ले आएं गुजरात का स्वाद – बेसन और हरी मेथी से बनाएं खाखरे। पतले पापड़ के जैसा खाखरा गुजरात में हर घर में बनता है और लोग मज़े से खाते हैं।
चाय के साथ खाएं खाखरे
खाखरे बनाने के लिए आपको चाहिए बेसन, हरी मेथी की पत्ती, नीबू, तेल और नमक।
– मेथी को बारीक काट लें।
– बेसन में नीबू का रस और दो चम्मच तेल मिलाएं।
– अब बेसन को पानी से गूंथ लीजिए और छोटी-छोटी रोटी के आकार में बेल लें। पतली से पतली रोटी बेलें।
– इन रोटियों को तवे पर हल्की आंच पर पकाएं। पकाने के लिए कपड़े से दबा दबा कर सेकें।
– खाखरे को चटनी के साथ या ऐसे ही सादा भी खा सकते हैं।