खबर लहरिया मनोरंजन चखें-चखाएं – अडि़या का अचार

चखें-चखाएं – अडि़या का अचार

19-02-15 Mano - Food - Adiya webआपने अडि़या का नाम सुना है? अडि़या सूरा की जड़ को बोला जाता है। यह मूली जैसी लम्बी होती हैं। ज़्यादातर अडि़या महोबा जिले में मिलती है पर अडि़या के आचार का नाम सुन कर मुंह में पानी आने लगता है।
सामग्री
– एक किलो अडि़या
– एक किलो हरी मिर्च
– नींबू का रस
– लहसुन
– राई, हींग, ज़ीरा, धनिया, नमक, हल्दी
बनाने की विधि
– अडि़या और मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
– लहसुन की कली छील कर रख लें।
– आचार डालने के लिए हल्दी, राई, नमक, ज़ीरा, धनिया, हींग और नींबू के रस को मिला कर कटे हुए अडि़या, लहसुन और मिर्च में मिलाएं।
– डिब्बे में भर कर पन्द्रह दिन तक धूप में पकने के लिए रखें। पन्द्रह दिन के बाद आप अचार के मज़े लेने के लिए तैयार हो जाएं।