खबर लहरिया राजनीति गोविंद पंसारे की हत्या

गोविंद पंसारे की हत्या

26-02-15 Desh Videsh - Govind Pansareमुंबई। राज्य के कोल्हापुर जिले में गोली मारकर वामपंथी नेता गोविंद पंसारे की हत्या कर दी गई। हालांकि यह गोली 16 फरवरी को मारी गई थी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 20 फरवरी को उनकी मौत हो गई। पंसारे टोल के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। गोविंद पनसरे और उनकी पत्नी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में पति-पत्नी जख़्मी हो गए थे। उनकी पत्नी उमा पनसरे को भी एक गोली लगी थी। लेकिन वह बच गईं हैं।