खबर लहरिया फैजाबाद गर्भवती औरतों के खाने का बजट कम

गर्भवती औरतों के खाने का बजट कम

ambedkar nagar pregnant women webजिला अम्बेडकर नगर, ब्लाक कटेहरी और भीटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव वाली महिलाओं को 1 अपै्रल 2015 से भोजन और नाश्ता नहीं दिया जा रहा।

भीटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आई रामबाबा गंाव की शशि, बढ़ैया गांव की सुमन ने बताया कि हम प्रसव के लिए यहां आए हैं। लेकिन हमें खाना, नाश्ता कुछ भी नहीं मिला। हमको तो यही पता था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सारी सुविधाएं मुफ्त हैं। लेकिन यहां आकर देखा तो कुछ और ही स्थिति है। अगर पहले से पता होता है तो हम खाने पीने का सामान घर से लाते। बाहर से खरीदना तो बहुत महंगा पड़ता है।

कुडि़या चितौना गांव की प्रसूती महिला आलिया ने बताया कि 24 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए थे। 25 मई को सुबह 9 बजे बच्चा पैदा हुआ। न कुछ नाश्ता मिला न खाना। बाजार से सब खरीद के लाना पड़ा। आशा कर्मचारी सुशीला ने बताया कि पहले यहां नाश्ता खाना मिलता था। मगर पिछले दो महीने से कुछ नहीं मिल रहा है।
अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि 1 अपै्रल से खाना देने वाली संस्था ने खाना देना बंद कर दिया है। संस्था का कहना है कि उसे जितना बजट दिया जा रहा है वह कम है।