खबर लहरिया मनोरंजन खेल कूद

खेल कूद

(फोटो साभार: रॉबी मेंडेल्सन | विकिपीडिया)

(फोटो साभार: रॉबी मेंडेल्सन | विकिपीडिया)

विंबलडन में भारत की जीत

लंदन, इंग्लैण्ड। भारत की सानिया मिर्जा और स्विटरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने विंबलडन का खिताब जीत लिया है। तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले मे सानिया और हिगिंस ने रूस की एलिना वेस्निना और एकातेरिना माकारोवा को हराया। चहला सेट हारने के बावजूद सानिया और हिंगिस ने जबरदस्त वापसी की। और दूसरा सेट जीत लिया। तीसे सेट में शुरूआत से पिछड़ने के बावजूद सानिया और हिंगिस ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कबजा किया।

दूसरी तरफ मिक्स डबल्स में भी भारतीयों ने अपना जलवा जारी रखा। भारत के लिएंडर पेस स्विटजरलैंड के अपने जोड़दार मार्टीना हिंगिस के साथ विंबलडन का मिक्स डबल्स का खिताब जीता। फाइनल में इस जोड़ी ने आस्टिया के अलेक्जेंडर पेया और हंगरी की तिमेया बाबोस को हराया।

भारत ने किया जि़्ाम्बाब्वे का सफाया

06-03-14 Mano - Rahane

टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान अजिंक्या रहाणे

हरारे, जि़्ाम्बाब्वे। भारतीय टीम ने तीसरे और आखिरी मैच में जि़्ाम्बाब्वे को पिच्यासी रन से हराकर तीन मैचों की क्रिकेट प्रतियोगिता जीत लिया है। केदार जाधव ने सबसे ज़्यादा 105 रन बनाए। मनीष पाण्डे ने इक्खत्तर रन की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने जि़्ाम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में जि़्ाम्बाब्वे की पूरी टीम 193 रन पर ही ढेर हो गई।

रहाणे की कप्तानी में भारतीय खिलाडि़यों ने पूरे सीरिज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले मैच को भारत ने चार रन से जीता। दूसरे मैच मेें जि़्ाम्बाब्वे को तिरसठ रन से हराया।