खबर लहरिया मनोरंजन खुश रहने का खास दिन

खुश रहने का खास दिन

smilyखुश रहना किसे पसंद नहीं। हम सब हर दिन खुश रहना चाहते है। अब एक खास दिन भी है जो खुश रहने का दिन है। 20 मार्च को दुनिया भर में खुशी के दिन के रूप में मनाया जाता है।
इसके पीछे सोच ये है कि विकास सिर्फ आर्थिक व्यवस्था के ज़रिये ही नहीं हो सकता। इसके लिए लोगों का खुश रहना भी जरूरी है। इस दिन की घोषणा की संयुक्त राष्ट्र संस्था ने। संयुक्त राष्ट्र के एक सौ तिरानवे देश सदस्य है। सभी देशों ने इस दिन को अपनाया है और अलग अलग तरह से इस दिन खुशी जाहिर की. एक दुसरे को सन्देश भेजे, सड़क पर लोगों से गले मिले, इंटरनेट पर चाय पार्टी आयोजित की और इस विषय पर सम्मलेन भी किए।