खबर लहरिया मनोरंजन खुश करके भी कर दिया निराश

खुश करके भी कर दिया निराश

Award copyलखनऊ। 8 मार्च 2016 कोविश्व महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में 97 महिलाओं एंव लड़कियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया है। चित्रकूट जि़ले से खबर लहरिया अखबार को भी महारानी लक्ष्मी बाई अवाॅर्ड से समानित किया गया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो जोखिम भरा कदम उठाते हैं, वही लोग आगे बढ़ कर समाज में कुछ कर पाते हैं।
अखिलेश यादव ने लोगों को सम्मानित करने के लिए लोगों को बुला तो लिया लेकिन महिला आज़ादी के दिन भी महिलाओं के पास ना तो मोबाइल रहने दिया। और ना ही महिला आपने परिवार के साथ अवार्ड ले पाई। साथ आए लोगों को बाहर ही रहना पड़ा।
अवार्ड का कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग एक दूसरे को ढूंढते रह गए। साथ ही व्यवस्था भी अच्छी नहीं की गई थी। परिवार को साथ लाने को कहा गया पर उनको अन्दर भी नहीं जाने दिया गया। लोग अवाॅर्ड तो ले रहे थे पर मन में उदासी थी कि परिवार के लोग बाहर बैठे उनका इन्तज़ार कर रहे हैं।