खबर लहरिया खेल खिलाड़ियों का गणतंत्र दिवस सम्मान

खिलाड़ियों का गणतंत्र दिवस सम्मान

साभार: विकिमेडिया कॉमन्स

गणतंत्र दिवस पर भारत के कई खिलाड़ियों को पद्म अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। जिमनास्ट दीपा करमाकर, पहेलवान साक्षी मलिक, क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, नेत्रहीन क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नाइक, डिस्कस फेंकने खेल के खिलाड़ी विकास गौड़ा, हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश, कसरत में दीपा मालिक और मरिययप्प्न थ्न्गवेलु, को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

साभार: विकिपीडिया

2016 के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता रिओ ओलिम्पिक में दीपा, सिंधू, और साक्षी ने भारत के नाम को बहुत रोशन किया था। सिंधू और साक्षी ने तो रजत और कांस्य पदक जीत कर, और दीपा पदक से तो रह गयी, पर चौथे स्थान पर आकर उन्होंने अपने हुनर को दर्शाया।
सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन 2016 में अप्रतिम था और भारत को ऊंचे स्तर पर पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा।