खबर लहरिया मनोरंजन क्या तस्वीर बनाई है

क्या तस्वीर बनाई है

नाम- पूजन पाण्डेय
ग्राम. पो. बरगढ, जनपद चित्रकूट

बे अदबी यूं छाई है
क्या तस्वीर बनाई है,
करतब हाई-फाई है।
ये बापू का सपना था,
यही भीम का कहना था।
भला प्रजा का शासन होगा,
अनुशासन होगा।
लेकिन उल्टा ही दिखता है,
बे अदबी यूं छाई है,
क्या तस्वीर बनाई है।
जभी इलेक्शन आते हंै।
जनता को भरमाते हैं।
डाकू गुण्डे चोर उचक्के।
नेता जी बन जाते हैं।
देखो अजब कहानी है।
ना बिजली ना पानी है।
बढ़ी हुई महंगाई है।
क्या तस्वीर बनाई है।
राज देश पर करने वालों।
अफसर नेता और दलालों।
तुमको शरम नहीं आती है।
क्या ली शपथ नज़र तो डालो
निष्ठा वाह वफादारी भी
तुमने खूब निभाई है
क्या तस्वीर बनाई है।
( बे अदबी-किसी की इज्ज़त न करना)