खबर लहरिया राजनीति केन्या आतंकी हमले में 68 मरे

केन्या आतंकी हमले में 68 मरे

Kenya-Police_Verm

नायरोबी, केन्या। अफ्रीका के केन्या देश की राजधानी नायरोबी के एक बड़े बाज़ार में 21 सितंबर को कुछ आतंकवादियों ने हमला किया। इसमें अड़सठ लोगोें की मौत हुई, 175 लोग घायल हुए और पचास से ज़्यादा लोग अब भी लापता हैं। हमले की ज़िम्मेदारी पास के सोमालिया देश के एक आतंकी संगठन ‘अल शबाब’ ने ली है। यह संगठन दुनिया के एक बड़े आतंकवादी संगठन ‘अल कायदा’ से जुड़ा है।
21 सितंबर को दस से पंद्रह हमलावर शौपिंग मौल में घुसे और बम विस्फोट और गोलीबारी भी हुई। चार दिनों तक गोलियों के चलने के बाद केन्या की सरकार ने घोषणा की कि पांच हमलावर मारे गए थे और ग्यारह पुलिस की हिरासत में हैं।
भारत में कई लोगों ने इस हमले को नवंबर 2008 में हुए मुंबई के आतंकी हमलों जैसा बताया।

क्यों हुआ हमला?
सोमालिया देश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में केन्या देश बसा है। केन्या को 1963 में एक स्वतंत्र देश घोषित करने के बाद से ही दोनों देशों के बीच ज़मीन के एक हिस्से की दावेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। इस हमले को अल शबाब ने सोमालिया में केन्या द्वारा 2011 में करवाई गई सैनिक कार्रवाही का बदला कहा है।