खबर लहरिया राजनीति केजरीवाल ने पंजाब के किसानों के लिए जारी किया घोषणापत्र, किए कई वादे…

केजरीवाल ने पंजाब के किसानों के लिए जारी किया घोषणापत्र, किए कई वादे…

14330176_1176420602414720_4740126569604373154_nदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पंजाब दौरे के आखिरी दिन मोगा में किसानों के लिए घोषणापत्र जारी किया। घोषणा पत्र में किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है। साथ ही फसल बर्बाद होने पर किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात कही गई है।
घोषणापत्र के अनुसार, किसी किसान के घर कुर्की नहीं होगी, साथ ही उनका कर्ज माफ किया जाएगा। 2018 तक सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाएगा। साथ ही, सतलज-यमुना को जोड़ने के लिए ली गई किसानों की जमीन वापस होगी।
आटा-दाल स्कीम के तहत 10 लाख नए परिवार लाए जाएंगे और दूध, दवाओं में मिलावट करने वालों को उम्रकैद की सज़ा दी जाएगी। इसके अलावा राज्य में 25 हज़ार डेयरी फॉर्म खोलने का भी वादा किया गया है।
गरीब किसानों और खेत में काम करने वाले श्रमिकों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों के कर्ज भी माफ कर दिए जाएंगे।
किसान और खेतों में काम करने वाले श्रमिकों की बेटी की शादी के हफ्ते भर के भीतर शगुन के तौर पर 51,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
इसके अलावा किसानों और खेतों में काम करने वाले श्रमिकों के घर बेटी के जन्म लेने पर उसके नाम पर बैंक खाते में 21,000 रुपये जमा कराए जाएंगे।