खबर लहरिया मनोरंजन कुछ मीठा हो जाये

कुछ मीठा हो जाये

दही बड़े तो सभी लोग खाते है। पर क्या आप ने दूध बड़े खायें हैं। अगर नहीं खाये तो चलिये आज बनाते हैं दूध बड़े। त्यौहार का समय भी है तो कुछ मीठा ही बना लेते हैं। कैसे बनते हैं यह दूध बड़े और क्या क्या सामान लगता है इसमें आइये जाने
बनाने की सामग्री:- दूध,चीनी,मैदा,मेवा, घी और खाने वाला सोड़ा।
बनाने की विधी:- दूध को पकाने के लिए आग पर रखे। तब तक पकने दे जब तक दूध गढा ना हो जाये। ऊपर से चीनी डाल दें और मेवा जो आप को पसंद हो तो काट कर डाल दें। आंच धीमी कर दें और पकने दें। मैंदा का पतला घोल बनाये और उसमे सोड़ा मिलाये। आग पर कढ़ाही चढ़ाये एक चम्मच घी डाल कर मैदा के घोल को छौक दें। अब मैदा को हलवा जैसा हो जाने पर उतार लें।
जब वह ठण्डा हो जाये तो छोटे-छोटे गोली बनाकर तल लें और पके हुए दूध में डाल दें। इसमें मीठा अन्दर तक पहुंच जाये इस के लिय चार पांच घंटे फुलने दें बस तैयार हैं दूध बड़े खाने में स्वादिष्ट मजेदार डिश हैं। तो जल्दी करिये। आप भी बनाइए दूध बड़े।

रिपोर्टर- मीरा जाटव