खबर लहरिया ताजा खबरें कास्टिंग काउच के बचाव में सरोज ख़ान ने दिया विवादित बयान

कास्टिंग काउच के बचाव में सरोज ख़ान ने दिया विवादित बयान

साभार: सरोज खान/ट्विटर

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर(डांस सिखाने वाली) सरोज ख़ान ने कास्टिंग काउच(काम के लिए समझौता करना) के बचाव में विवादित बयान दिया है।
सरोज ने कहा, “ये तो बाबा आदम के जमाने से चला रहा है। हर लड़की पर कोई कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। सरकार के लोग भी करते हैं।हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली।
उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ गलत होता है तो यहां लोगों को रोटी भी मिलती है। सरोज ने कहा कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए।
कास्टिंग काउच की तुलना रेप से करते हुए सरोज ने कहा, “यहाँ अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत होता है तो उसे नौकरी भी मिलती है। रेप करके छोड़ नहीं दिया जाता। ये अब लड़की के ऊपर है कि वो क्या करना चाहती है। तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ। अगर तुम्हारे पास कला है तो अपने आपको यहाँ में बेचने की क्या जरूरत है।
आखिरी बार सरोज खान फिल्म तनु वेड्स रिटर्न्स‘ (2015) के लिए कोरियोग्राफ किया था। इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक डांस नंबर देने वाली सरोज कुछ समय पहले तेजाब के हिट गाने एक दो तीन।।।के नए वर्जन पर नाराजगी जाहिर कर सुर्खियों में आई थीं।