खबर लहरिया जवानी दीवानी कानूनन ‘सहमति’ कब जरुरी है?

कानूनन ‘सहमति’ कब जरुरी है?

klossstengerlotempiolaw ed wइस लेख के द्वारा हम मानव शरीर और शारीरिक सम्बन्ध से जुड़ी बातों और उससे जुड़े कानून के बारे में बता रहे है।
वैधानिक बलात्कार किसे कहते हैं…
-एक व्यक्ति जब किसी 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के साथ सेक्स यानि शारीरिक सम्बंध बनाता है, तब वह कानूनन बलात्कार माना जाता है।
-अगर 18 साल का लड़का, कम उम्र की लड़की के साथ सम्बंध बनाता है तो वह वैधानिक रूप से सजा का हकदार है। वहीँ, अगर लड़का और लड़की 16 से 18 साल के हैं तो जो भी 18 का होगा उस पर अपने से कम उम्र के व्यक्ति के साथ सम्बंध बनाने के लिए दोषी पाया जायेगा और उसे सजा हो सकती है।
कानूनन सहमति से किया गया सेक्स क्या है?
-भारत में 18 वर्ष की आयु के बाद ही कानूनन सेक्स की अनुमति है।
-अगर किसी यौन क्रिया में 18 साल से कम उम्र की कोई लड़की शामिल पायी जाती है भले ही लड़का 18 साल का हो, तब भी वह काम कानूनन जुर्म माना जायेगा।

साभार: एजेंट्स ऑफ़ इश्क