खबर लहरिया मनोरंजन और भी हैं खेल, सिर्फ क्रिकेट ही नहीं

और भी हैं खेल, सिर्फ क्रिकेट ही नहीं

(फोटो साभार: pixgood.com)

(फोटो साभार: pixgood.com)

गौतम गम्भीर ने दिया आइस हाॅकी के लिए दान
कोलकाता। शहर में आई.पी.एल. की कोलकाता टीम के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व उप कप्तान रह चुके गौतम गम्भीर ने देश की आइस हाॅकी टीम को चार लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। आइस हाॅकी एक प्रकार का हाॅकी खेल है जो आइस यानि बर्फ से बने मैदान में खेला जाता है और दुनिया के सबसे तेज़्ा रफ्तार वाले खेलों में से एक है।
गम्भीर ने कहा कि अफसोस की बात है कि आइस हाॅकी टीम को सहयोग के लिए मांग करनी पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि खेल चाहे जो हो टीम भारत की है और उसे भी महत्व मिलना चाहिए। प्रेस से बात कर रहे आइस हाॅकी टीम के कप्तान सेवांग ग्याल्ट्सन ने आभार जताते हुए कहा कि ये खेल के लिए बहुत महत्वपूर्ण मौका है।

 

(फोटो साभार: रॉबी मेंडेल्सन | विकिपीडिया)

(फोटो साभार: रॉबी मेंडेल्सन | विकिपीडिया)

सानिया मिर्ज़ा नम्बर वन
चाल्र्सटन, अमेरिका। 12 अप्रैल को अमेरिका में हो रही टैनिस प्रतियोगिता में अपनी पार्टनर के साथ जीतने के बाद सानिया मिर्ज़ा नम्बर वन स्थान पर पहुंच गईं। सानिया ये पद पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
भारत लौटी सानिया अब 14 से 18 अप्रैल के बीच भारत की फेड कप की टीम की कप्तान रहेंगी। फेड कप टैनिस की पुरानी प्रतियोगिताओं में से एक है जिसमें लगभग सौ देशों की महिला टैनिस खिलाड़ी अपने देशों की ओर से खेलती हैं।
सानिया मिर्ज़ा को उनकी इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी।