खबर लहरिया मनोरंजन ओहो, ये सनम भी ना!

ओहो, ये सनम भी ना!

imagesफिल्म – सनम रे
कलाकार – पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला, यामी गौतम, ऋषि कपूर
निर्देशक- दिव्या खोसला कुमार

फुकरे जैसी फिल्म में काम कर चुके पुलकित सम्राट से दर्शकों को जिस रोमांस की उम्मीद थी वो कहीं ना कहीं कम रह गई। प्रेम कहानियों को पर्दे पर उतारने में थोड़ी मशक्कत तो करनी पड़ती है लेकिन जब जगह रोमाटिंक हो तो ये काम आसान हो जाता है। शिमला और लद्दाख जैसे जगह पर बनी सनम रे फिल्म की क्या है कहानी। आइए जानते हैं।
पुलकित सम्राट एक छोटे से गांव का रहने वाला लड़का है। वो हमेशा अपने दादा ऋषि कपूर से प्यार के ऊल जुलूल सवाल पूछता रहता है। पुलकित की एक दोस्त है। यामी गौतम जिसके साथ वो अपना बचपन बिताता है। पुलकित बड़ा होता है और वो अपनी जि़न्दगी जीने के लिए शहर की ओर चला जाता है। शहर में वो अपनी दौड़ भाग भरी जि़न्दगी को जीता रहता है। इसी बीच वो उर्वशी रौतेला नाम की लड़की के प्यार में पड़ जाता है। लेकिन उसे हमेशा अपने बचपन की दोस्त यामी गौतम की याद आती रहती है। उसे लगता है वो यामी से प्यार करता है। अपने प्यार को पाने के लिए वो एक बार फिर गांव जाने की सोचता है। क्या सम्राट गांव जाएगा? कहीं ऐसा तो नहीं यामी शहर में ही है? हो सकता है कि यामी की शादी हो गई हो। क्या सम्राट को उसके बचपन का प्यार मिलेगा? इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
अगर बात करें फिल्म के कलाकारों और गीत संगीत की। पुलकित सम्राट ने अच्छा काम किया है। उर्वशी रौतेला का अभिनय ठीक है तो यामी ने भी अच्छा काम करने की कोशिश की है। फिल्म के गीत ज़बरदस्त है। और पहले से हिट हैं। अगर आप पुलकित सम्राट और यामी गौतम के फैन है तो फिल्म देखिए। बाकि लोगों के लिए फिल्म में कुछ खास नहीं है।