खबर लहरिया औरतें काम पर ऐश्वर्या राय एक साल तक 1000 बच्चों के खाने-पीने का खर्च उठाएंगी

ऐश्वर्या राय एक साल तक 1000 बच्चों के खाने-पीने का खर्च उठाएंगी

फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

अपने 44वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने फैसला किया है कि वह एक साल तक 1000 बच्चों के खानेपीने का खर्च उठाएंगी।
वह एक नवंबर को 44 साल की हो गईं और इस दौरान उन्होंने घोषणा की है कि वह एक साल के लिए अन्नमित्र फाउंडेशन की ओर से संचालित मिडडे मील योजना के तहत 1,000 बच्चों के भोजन का खर्च उठाएंगी।
अन्नमित्र फाउंडेशन, इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कांनशसनेस (इस्कान) द्वारा स्थापित फाउंडेशन है। यह मिड डे मील योजना 2004 में एक छोटे से कमरे से शुरू की गई थी।
तब इसमें 900 बच्चों के लिए भोजन बनाया जाता था। मगर, अब इसका अब विस्तार इतना बढ़ गया है कि अब इस योजना से उच्च तकनीक वाले 20 रसोईघरों से देश के 7 राज्यों के 10 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
गौरतलब है कि एक नवंबर को ऐश्वर्या ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया था। मगर, उस दिन वे काफी उदास थी क्योंकि उनके मातापिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी से मनाया।