खबर लहरिया ताजा खबरें एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसा

एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसा

जिला लखनऊ। पुराने शहर बाजार खाला क्षेत्र। 11 जनवरी 2013, बीते शुक्रवार दोपहर ताजिये को लेकर दो गुटों में बहस हुई। बात बढ़ गई, हिंसा छिड़ गई। दोनो पक्षों ने चौक कोतवाली में एफ. आई. आर दर्ज कराई है।

15 जनवरी को हुसैनगंज से हिंसा की खबरें आई। 16 जनवरी को रात में वजीर गंज के इमाम बाड़े में हिंसा हुई। मजलिस समाज होने के दौरान ही बिजली चली गई। काफी लोग बाहर आने लगे, अचानक गोलियां चलने की आवाज आई। सभी लोग भागने लगे। भगदड़ में करीब पंद्रह लोग घायल हो गये। दो गंभीर रूप से घायल लोगों में एक की मौत बलरामपुर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति भी 18 जनवरी को चल बसा।

1. taza hinsaa N

नक्खास और बगल के इलाकों में देखने को मिला सन्नाटा और नैनात पोलिस

बलरामपुर अस्पताल के मुख्य अधीक्षक यू.एन. राय ने बताया कि अस्पताल में तीन गम्भीर रूप से घायलों को भर्ती किया गया है। राज्य सरकार ने मरने वाले युवक के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि, गम्भीर रुप से घायलों को एक-एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है। राज्य सरकार की सुस्ती के कारण माहौल इतना बिगड़ गया। पुराने शहर के कई इलाकों में नाका बंदी तक बात पंहुच गई है।