खबर लहरिया राजनीति एक लोकप्रिय नेता की मृत्यु

एक लोकप्रिय नेता की मृत्यु

hugo chavezवेनेज़ुएला, दक्षिण अमेरिका। दक्षिण अमेरिका के वेनेज़ुएला देश के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ की 5 मार्च 2013 को कैंसर की बिमारी से मौत हो गयी। लगातार चार बार राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद अट्ठावन साल के चावेज़ पिछले चैदह सालों से इस देश के राष्ट्रपति थे। उनकी मृत्यु की खबर से देश के लोगों को बड़ा धक्का लगा है।
चावेज़ को एक प्रगतिशील और समाजवादी नेता के रूप में देखा गया है। अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनकी सोच हमेशा ही चर्चा में रही थी। एक छोटे से देश के राष्ट्रपति होकर भी चावेज़ खुलकर अमेरिका जैसे बडे़ देश की राजनीति के खिलाफ खड़े हुए। क्योंकि वेनेज़ुएला एक ऐसा देश है जहां तेल की खदानें बड़ी तादात में हैं, चावेज़ ने कभी भी बडे़ देशों की बात नहीं मानी और अपने देश की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने की कोशिश में लगे रहे।
उनके समर्थकों का कहना है कि चावेज़ ने हमेशा गरीबों के हित की बात की और स्वास्थय और शिक्षा से जुडे़ बहुत से कार्यक्रम भी शुरू किये