खबर लहरिया औरतें काम पर एक द्वीप जो है बहुत ही ख़ास, जानिए क्यों!

एक द्वीप जो है बहुत ही ख़ास, जानिए क्यों!

साभार: सुपर शी/फेसबुक पेज

सुपरशी द्वीप एक ऐसी जगह बनने जा रहा है, जहां सिर्फ महिलाओं को ही प्रवेश मिलेगा। पुरुषों को यहां आने की मनाही होगी। फिनलैंड देश के हेलसिन्की शहर में ‘सुपरशी आइलैंड’ नाम से एक द्वीप का काम चल रहा है। केवल महिलाओं के लिए सुपरशी आइलैंड बनाने की सोच अमेरिका की महिला उद्योगपति क्रिस्टीना रॉथ की है। क्रिस्टीना महिलाओं के लिए एक ऐसी जहां बनाना चाहती थी, जहां वे अपनी छुट्टियां बेरोकटोक बिता सके। इस पहल के साथ क्रिस्टीना महिलाओं को पूरी तरह से खुद के बारे में सोचने की जगह दे रही है। क्रिस्टीना ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्हें पुरुष पसंद नहीं हैं, वह खुद भी पुरुषों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करती हैं, और उनकी ये पहल भी पुरुषों के खिलाफ नहीं है। वे सिर्फ महिलाओं को ऐसी जगह देना चाहती हैं, जहां वे आराम से बेखबर घूम सकें। भविष्य में हो सकता है कि यहां पुरुषों को भी प्रवेश मिल। लेकिन अभी क्रिस्टीना का पूरा ध्यान महिलाओं पर केंद्रित है।