खबर लहरिया मनोरंजन एक गांव जो कर रहा है पशुओं का बचाव

एक गांव जो कर रहा है पशुओं का बचाव

06-02-14 Mano - Kenya

गैंडे को पानी पिलाता एक व्यैिक्त

06-12-14 Mano - Kenya 2केन्या, अफ्रीका। पूर्वी अफ्रीका के केन्या देश में दुनिया भर से पर्यटक प्रकृति और जंगलों का आनंद उठाने आते हैं। केन्या समुद्र से लगा हुआ एक सुंदर देश है जहां अब भी जंगली इलाकों में कई जानवर पाए जाते हैं, जैसे गैंडा, लंबी गर्दन वाला जिराफ, हाथी, दरियाई घोड़ा और कई ऐसे जानवर जो बहुत कम संख्या में बचे हैं और अधिकतर अफ्रीका के जंगलों में ही हैं।
उत्तरी केन्या में छब्बीस समुदायों ने आपसी जातिगत मतभेद को भुलाकर एक जुट होकर इन जानवरों के बचाव के लिए एक समूह तैयार किया है। कई सालों से इन जानवरों का गैर कानूनी शिकार बढ़ गया था। इससे न केवल इन जानवरों की संख्या पर बल्कि पर्यटन से होने वाली इस क्षेत्र की कमाई – दोनों को खतरा है।
एक ऐसे क्षेत्र में जहां अलग अलग जातियों के लोगों के बीच हिंसा और मतभेद बने हुए थे, आज इन जानवरों की सुरक्षा ने इन्हें एकजुट कर दिया है।