खबर लहरिया वेब स्पेशल एक ओलम्पिक खिलाड़ी का जन्म

एक ओलम्पिक खिलाड़ी का जन्म

image
ये दीपा कर्मकार है।  ये प्रोडनोवा कर रही हैं। इस योगयता का नाम 1990 के दशक की रशिया की चैंपियन एलेना प्रोडनोवा पर रख गया। सिर्फ 5 जिम्नैस्ट ने आज तक ये छलांग लगाई है।
और उन 5 जिम्नैस्ट में से एक दीपा कर्मकार हैं। वे पहली भारतीय जिम्नैस्ट है जो ओलम्पिक खेलों के लिए चुनी गई हैं. उन्होंने २०१४ में ये हेंडस्प्रिंग डबल फ्रंट साल्टो किया।  ये इतना खतरनाक है कि इसे कुछ लोग ही कर सकते है।  और अक्सर इसपर रोक लगने की मांग की गयी है।
आइए अब थोड़ा धीरे करके इस ‘वॉल्ट ऑफ़ डेथ’ को देखे।  इसमें कर्मकार भागती हुई जिमनास्टिक्स उपकरण वॉल्ट की तरफ आती हैं।  वॉल्ट पर आकर वे इतनी शक्ति से हाथों का सहारा लेकर कूद लगाती हैं कि उनकी हवा में 2 कलाबाज़ियां हो जाती है।  इसमें अगर  थोड़ी भी गड़बड़ हो तो आप अपने पूरे वज़न के साथ गर्दन के बल गिर सकते हैं। और आपकी जान जा सकती है। मिस्र की शानदार फदवा महमोँड उन पांच जिम्नैस्ट में से है जो प्रोडनोवा  करते हैं।  उन्होंने पहली बार इसे करते अपनी जान लगभग गवां ही दी थी।
क्या ये सब देख आपको थोड़ा या ज़्यादा जिमनास्टिक्स का बुखार चढ़ गया है।  इसे दूर करने के लिए आप निम्न 3 चीज़े कर सकते हैं।  :
१. आप डोमिनिक मोसिआनु का मशहूर संस्मरण ‘ऑफ बैलेंस’ पढ़ सकते हैं। वे 14 साल की उम्र में ओलम्पिक्स जीतने वाली अमेरिका की टीम का हिस्सा थे।  उन्होंने इस खेल के बारे में अपने करियर के दौरान बहुत कुछ जाना।
२. आप जिमनास्टिक्स से सम्बंधित बहुत सी GIF देख सकते है, जैसा कि हम भी करते हैं।  ये नादिया कमनेकि की GIF है।
३. आप सोफिया डीजीसस को जान सकते हैं।  उन्होंने जिमनास्टिक्स में हिप हॉप की शुरुआत की।  नीचे दिया वीडियो 1.3 करोड़ बार देखा गया है।
साभार : द लेडीज फिंगर / http://theladiesfinger.com/14020-2/