खबर लहरिया ताजा खबरें उत्तर प्रदेश में बढ़ी गरमी

उत्तर प्रदेश में बढ़ी गरमी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई इलाके भारी गरमी की चपेट में हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इलाहाबाद में सबसे गरम रहा। यहां पर 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दूसरे नंबर पर बुंदेलखंड का बांदा जिला रहा, जहां 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आगरा अभी तक का तीसरा सबसे गरम जिला रहा। यहां पर 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के डायरेक्टर जे पी गुप्ता ने बताया कि उत्तर पश्चिम से चल रही गरम हवाएं राज्य का तापमान लगातार बढ़ा रही हैं।