खबर लहरिया ताजा खबरें उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के ताज़ा रुझान

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के ताज़ा रुझान

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मेयर पद के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 11 सीट पर बढ़त बना रखी है।
वहीं बसपा के उम्मीदवार 4 सीट पर आगे चल रहे हैं। इस चुनाव के नतीजे राज्य के प्रमुख विरोधी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का भविष्य तय करेंगे।
विधानसभा चुनाव में सपाबसपा की बुरी तरह हार हुई थी। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को जहां विधानसभा चुनाव वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है तो विरोधियों के अनुसार जनता इस चुनाव में अपनीगलतीनहीं दोहराएगी।
राज्य के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में कराया गया था। कुल मिलाकर तीन चरणों के मतदान का प्रतिशत औसतन 52.5 प्रतिशत रहा। यह 2012 के चुनाव के 46.2 से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उदासीनता शहरों में देखने को मिली। सबसे कम मतदान नगर निगमों में हुआ, वहीं नगर पंचायतों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। नगर निगमों में जहां करीब 41.26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, वहीं पालिका परिषद में 58 प्रतिशत और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
अयोध्या के ब्रहस्पति कुंड वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार हरिराम खजांची सिर्फ एक वोट से जीते। मेयर पद चुनाव में फिरोजाबाद में बीजेपी ने वापसी की, 1100 वोट से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रही हैं। कुल 16 सीटों में से भाजपा 11 सीट पर आगे है। बसपा को 4 सीट पर बढ़त मिली हुई है।
नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में अभी तक कुल 198 सीटों में से 20 के रुझान आए हैं। भाजपा 14 सीट पर आगे चल रही है। स्कोर इस प्रकार है. बीजेपी 14, एसपी 02, बीएसपी 0,कांग्रेस 0,अन्य 04
ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा फिर 10 सीट पर आगे चल रही है। गाजियाबाद में बसपा उम्मीदवार ने बीजेपी उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया है। अब बसपा की कुल बढ़त 6 सीट पर है। भाजपा अब 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
बसपा ने आगरा में भी मेयर पद पर बढ़त बना ली है। इसके अलावा झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ पर बसपा पहले से ही आगे चल रही है। यानी भाजपा की बढ़त अब 10 सीट पर सीमित रह गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कुल 198 सीटों में से 15 के रुझान आए हैं। भाजपा ने 10 सीट तो सपा ने 2 सीट पर बढ़त बना रखी है। निर्दलीय को 3 सीट पर बढ़त हासिल है।
थुरा में कांग्रेस उम्मीदवार मोहन सिंह ने बढ़त बना ली है। अभी तक यहां भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। यानी अब भाजपा कुल 11 सीटों पर आगे है, बसपा 4 सीट पर और कांग्रेस ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है।
मुरादाबाद में भाजपा के मेयर उम्मीदवार 1000 से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। बसपा दूसरे जबकि सपा तीसरे नंबर पर है। भाजपा ने पीलीभीत में भी बढ़त बना रचीा है। भाजपा के उम्मीदवारों ने मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर में भी बढ़त बना रखी है।
बसपा ने अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, सहारनपुर में बढ़त बना ली है। अब भाजपा की बढ़त 12 सीटों पर बनी हुई है।
सभी 16 सीटों के रुझान गए हैं। भाजपा ने 14 सीट पर बढ़त बनाई है। सपाबसपा एकएक सीट पर आगे चल रही हैं। आगरा से बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जैन, अलीगढ़ से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव अग्रवाल, फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी सावित्री गुप्ता, इलाहाबाद से बीजेपी की अभिलाषा, गोरखपुर से बीजेपी के सीताराम, वाराणसी और मथुरा में भी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।