खबर लहरिया फैजाबाद उत्तर प्रदेश की महिलाएं सीखेंगी इंटरनेट

उत्तर प्रदेश की महिलाएं सीखेंगी इंटरनेट

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

लखनऊ और बांदा। उत्तर प्रदेश की महिलाओं को अब इंटरनेट सर्च इंजन गूगल इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी देगा। इसकी शुरुआत 12 मार्च 2014 में लखनऊ से की गई है। अभियान की शुरूआत बुंदेलखंड में महिलाओं की आवाज़ उठाने वाली गुलाबी गैंग की संपतपाल ने लखनऊ में की।
सम्पत पाल ने बताया कि इंटरनेट की जानकारी करके महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में भी जान सकती हैं। महिला अधिकारों के लिए बनें कानून हों या रोजगार के अवसर। सभी कुछ महिलाएं इससे जान सकती हैं। उन्होंने कहा जो महिलाएं पढ़ी लिखी नहीं हैं वो भी अपने घरवालों की मदद से इसका प्रयोग कर सकती हैं। मैं खुद भी पढ़ी लिखी नहीं हू, लेकिन मैं इंटरनेट का इस्तेमाल कर लेती हूं। मैंने गूगल कंपनी से बुंदेलखंड में एक सेंटर खोलने की बात की है। गूगल इंडिया के मार्केटिंग निदेशक संदीप मेनन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो महीने यह कार्यक्रम चलेगा। इसमें महिलाओं को इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल 13 प्रतिशत महिलाएं ही इंटरनेट का प्रयोग करती हैं।