खबर लहरिया औरतें काम पर इस साल का सबसे ज़्यादा खोजा गया शब्द था ‘नारीवाद’

इस साल का सबसे ज़्यादा खोजा गया शब्द था ‘नारीवाद’

मरियम वेबस्टर नामक शब्दकोश नेफेमिनिज्मशब्द को वर्ष 2017 के सबसे लोकप्रिय शब्द चुना है।
शब्दकोश ने बताया कि इस साल समाचारों में यौन उत्पीड़न की खबरों के बढ़ जाने के बीच इस शब्दकोश में साल भर फेमिनिज्म शब्द को सबसे ज्यादा बार ढूंढा गया।
मरियम वेबस्टर डॉट कॉम के अनुसार, फेमिनिज्म या नारीवाद कोलिंगों की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक बराबरी के सिद्धांतऔरमहिला अधिकारों और हितों के लिए संगठित गतिविधिके तौर पर परिभाषित किया गया है।
मरियम वेबस्टर के संपादक एवं कोशनिर्माता पीटर स्कोलोवस्की ने कहा, “इस शब्द को ढूंढे जाने में हुई बढ़ोतरी हमें बताती है कि कई लोग इस शब्द में रूचि रखते हैं, यह आसामन्य वृद्धि इसके पीछे के कारणों की तरफ इशारा करती है।
उन्होंने बताया, “मरियम वेबस्टर किसी खास शब्द में लोगों की दिलचस्पी को संख्या के आधार परवर्ष का शब्दतय करता है।
इस साल नौ और ऐसे शब्द थे जिन्हें शब्दकोश में सबसे ज्यादा बार खोजा गया। इनमें पूर्णता, रिकस, सहानुभूति, गियर, संघवाद और तूफान आदि, जैसे शब्द शामिल हैं।