खबर लहरिया राजनीति इबोला प्रकोप – जानलेवा वायरस से अब तक 3000 मरे

इबोला प्रकोप – जानलेवा वायरस से अब तक 3000 मरे

ebola-monroviaअफ्रीका। पश्चिम अफ्रीका के पांच देशों में फैली लाइलाज बीमारी से अब तक तीन हज़ार से ज़्यादा लोग मर चुके हैं। इबोला वायरस से फैलने वाली यह बीमारी 29 सितंबर को अमेरिका पहुंची जब अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति को इबोला का मरीज़ पाया गया।
अफ्रीकी देशों में यह बीमारी दिसंबर 2013 से फैली। अब तक छह हज़ार से ज़्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। यह बीमारी मरीज़ों से सीधे संपर्क में रहने से फैलती है। स्वास्थ्य के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले संस्थान ‘वलर््ड हैल्थ औरगनाइज़ेशन’ के अनुसार इबोला के मरीज़ों में से अकसर पचास प्रतिशत बच नहीं पाते।