खबर लहरिया ताजा खबरें इज़्ज़त के नाम पर हत्या

इज़्ज़त के नाम पर हत्या

जिला मुरादाबाद। जिले में हज़रत नगर गढ़ी पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले भरतल गांव में इज़्ज़त के नाम पर पीट पीटकर  एक नाबालिग लड़के की हत्या कर दी गई जबकि लड़की अस्पताल की हालत गंभीर है।
12 अक्टूबर को एक पंद्रह साल की लड़की और एक सत्रह साल के लड़के को एक साथ देखकर लड़की के घरवालों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। लड़के की तो मौत हो गई। लड़की मौत और जिं़दगी के बीच झूल रही है। मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती लड़की का इलाज कर रहे डाक्टरों ने बताया कि लड़के शरीर पर बुरी तरह पीटने के निशान हैं। गले में रस्सी का फंदा डालने के निशान से साफ है कि लड़की को भी मारने की कोशिश की गई है।
पुलिस ने बताया कि लड़की के चार भाई और उसकी एक भाभी ने मिलकर दोनों की पिटाई की है। पुलिस अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि पांचों के नाम धारा 302 यानि हत्या करने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। पांचों आरोपी फरार हैं।
ओंकार सिंह ने बताया कि यह घटना शाम साढ़े आठ बजे की है। गांव के ही एक व्यक्ति से फोन पर सूचना मिलने के बाद हम फौरन गांव पहुंचे। सबसे पहले घायल लड़के और लड़की को जिला अस्पताल ले गए। लड़के की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़के और लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था।