खबर लहरिया जवानी दीवानी आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चलें

आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चलें

सीक्रेट सुपरस्टार
कलाकर: आमिर खान, जायरा वसीम, मेहर विज, राज अर्जुन
निर्देशक: अद्वैत चंदन
कहानी है सपनों की, सपने देखने की, उन्हें सच कर दिखाने की। ल्योंकी सपने देखने के सफ़र में, मुसीबतों का डट कर सामना तो करना ही पड़ता है।
इंसिया (ज़ाइरा वसीम) एक 14 वर्षीय लड़की है, जो गायकी की दुनिया में अपना नाम चमकता हुआ देखना चाहती है। उसकी ज़िन्दगी ये एक लक्ष्य है, और हौसला है बुलंद। लेकिन इंसिया का ये सपना उसके पिता के बनाये हुए नियमों के बिलकुल विपरीत है। उनकी नज़र में ये गाना-बजाना कलाकारों का काम नहीं, सिर्फ समय की बर्बादी है। तो ऐसे में इंसिया एक बहुत बड़ा फैसला लेती है, और इटरनेट, यूट्यूब के इस दुनिया में एक नई पेहेल करती है। अपनी पहचान को छुपाकर, इंसिया बन जाती है सीक्रेट सूपरस्टार!
लेकिन क्या गुमशुदा सफ़लता में मज़ा है? सपने देखना तो बेसिक होता है, है ना?