खबर लहरिया जवानी दीवानी आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चलें-

आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चलें-

रांची डायरीज़
कलाकार: सौंदर्य शर्मा, हिमांश कोहली, अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल
निर्देशक: सात्विक मोहान्ती
छोटे शहरों के बड़े पटाखे! एक ही पंक्ति में फिल्म का विश्लेषण रांची डायरीज़ कहानी है गुड़िया और उसके दोस्तों की, जो रांची में रहते हैं। सपने, बड़े शहरों और बड़ी शोहरत की देखती हैं। गुड़िया खुद एक पॉप स्टार बनना चाहती है, और मशहूर अन्तरराष्ट्रीय पॉप स्टार शकीरा को अपना गुरु मानती है। लेकिन जब लोकल गैंग के बॉस इनकी जिंदगियों में भिड़ जाते हैं, तब मचता है बवाल! गुड़िया के दोस्त कई सारे खुराफाती योजनाओं के बारे में सोचने लगते हैं, और एक पगलेट से जाल में फंसते चले जाते है। सयानो और डेढ़ सयानो के बीच के अंतर पर एक हास्य फिल्म है रांची डायरीज़, और युवा पीढ़ी के बुलंद सपनों पर भी