खबर लहरिया ताजा खबरें आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

साभार: सिद्धार्थ मल्होत्रा/ट्विटर

अय्यारी
निर्देशक: नीरज पांडेय
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपाई, राकुल प्रीत सिंह, पूजा चोप्रा
जांच-पड़ताल
‘अ वेड़नज़डे’ और ‘बेबी’ जैसे लोकप्रिय और प्रख्यात फ़िल्मों के निर्देशक नीरज पांडेय की नई फ़िल्म भारतीय सेना की कुछ अनजानी कहानियां बता रही है। ये कहानी तो काल्पनिक है, लेकिन सेना में भष्टाचारी की संभावना शायद इतनी काल्पनिक नहीं।
मेजर जय बक्षी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) एक राज़ को जान जानते हैं, जिसमें सेना की घूसखोरी और भ्रष्टाचारी की एक पूरी साज़िश उनके सामने आती है। तब जय एक तरीका अपनाता है, जिससे उनके सीनियर कलनल अभय (मनोज बाजपाई) को आपात्ति है। तब शुरू होती है दोनों के बीच आँख में चोली का खेल। जय अभय की बहुत इज्ज़त करते हैं, और अभय भी जय को अपना शागिर्द मानते हैं। लेकिन सिद्धांतों की लड़ाई आखिर किसी जंग से कम नहीं।
तेज़ गति, दमदार अभिनय, और बेहतरीन निर्देशन की मिसाल लग रही है अय्यारी।