खबर लहरिया मनोरंजन आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

आ गया शुक्रवार? चलो, मूवी देखने चले!

साभार: ट्विटर/अनुराग कश्यप

मुक्काबाज़
कलाकर: विनीत कुमार सिंह, जिमी शेरगिल, ज़ोया हुसेन, रवि किशन
निर्देशक: अनुराग कश्यप
बरेली के शहर में रहने वाले श्रवण (नए अभिनेता विनीत कुमार सिंह) एक बॉक्सर, या मुक्काबाज़, बनने का सपना देखता है। इस सपने को सच करने के लिए श्रवण अपने रात और दिन एक करता है। लेकिन उसकी राह में आने को है बहुत से कांटे।कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब श्रवण को एक उच्च जाती लड़की के साथ प्यार हो जाता है, एक ऐसा रिश्ता जो समाज अपनाना नहीं चाहता। और मामला और भी पेचीदा इसलिए हो जाता है की लड़की श्रवण के दुशमन भगवान दास मिश्रा (जिमी शेरगिल) की भांजी है मिश्रा राज्य के बॉक्सिंग संस्था के अध्यक्ष भी है।
प्यार, महत्वाकांक्षा, और टकरार की इस कहानी को समेटते हुए मुक्काबाज़ लोकप्रिय निर्देशक अनुराग कश्यप की बहु-चर्चित फिल्म है। कश्यप ने ‘गैंग्स ऑफ़ वासिपुर’ श्रृंखला से खूब नाम कमाया था।